शनिवार, 25 अप्रैल 2020

अनार


वास्तव में एक *अनार* कई बीमारियों से बचाने में सक्षम है। यह न सिर्फ कैंसर व ह्रदय से जुड़ी बीमारियों को होने से रोक सकता है, बल्कि *त्वचा की सुंदरता* बढ़ाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। *मिठास* और रस से भरे इसके लाल दानों में कई विटामिन्स और मिनरल्स छुपे हैं। इसमें बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के साथ-साथ कील-मुंहासों तक को ठीक करने की क्षमता है। इसका निश्चित मात्रा में रस पीने से *चेहरे पर निखार* आता है। साथ ही इसके प्रयोग से बालों को भी कई प्रकार से लाभ होता है।

1. अनार में एंटीऑक्सीडेंट गुण पर्याप्त मात्रा में होता है। यही कारण है कि इसे *ह्रदय की सेहत* के लिए अच्छा माना गया है। 

2. अनार में पाए जाने वाले शुगर से डायबिटीज होने की आशंका कम होती है।

3. अनार के बीज में पाई जाने वाली शुगर में एंटीऑक्सीडेंट पॉलीफेनॉल्स गुण होता है, जो *टाइप-2 डायबिटीज* जैसी आशंका से बचाने के लिए शरीर को तैयार करता है।

4. इसके बीजों में *एंटीकैंसर* गुण होता है। इस गुण के कारण ही अनार शरीर में एलेगिटैनिंस नामक जरूरी यौगिक के प्रभाव को बढ़ाता है, जो कैंसर कोशिकाओं को पनपने ही नहीं देता है।

5. अनार के दानों को विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स का मुख्य स्रोत माना गया है। इस खूबी के कारण ही अनार आपके *पाचन तंत्र* के लिए बेहतरीन फल है।

6. अनार के दानों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल व एंटीवायरल गुण *रोग प्रतिरोधक क्षमता* को बेहतर कर सकते हैं। 

7. जो महिलाएं अनार का सेवन करती हैं, उन्हें मासिक धर्म के दौरान होने वाली विभिन्न परेशानियों से राहत मिल सकती है। 

8. अनार के दानों में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो अर्थराइटिस जैसी बीमारी में फायदेमंद साबित हो सकता है। 

9. अनार में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इस लिहाज से *रक्तचाप को नियंत्रित* रखने में अनार फायदेमंद साबित हो सकता है। 

10. अनार में कुछ मात्रा फाइबर की होती है, यही कारण है कि यह *मोटापा घटाने* में आपकी मदद कर सकता है।
----------------------------
*ध्यान रहे कि अनार को एसिडिक खाद्य पदार्थों की श्रेणी में रखा गया है, जिस कारण छाती में जलन, एसिडिटी और मुंह व पेट में अल्सर जैसी समस्या हो सकती है।* 

*अनार के नुकसान* 

जिस प्रकार हर चीज के फायदे होते हैं, उसी प्रकार नुकसान भी हैं। ध्यान रहे कि कुछ विशेष परिस्थितियों में ही अनार का सेवन हानिकारक साबित हो सकता है:-
• जिन्हें खांसी या इंफ्लुएंजा है, उन्हें अनार नहीं देना चाहिए।
• कुछ लोगों को अनार खाने से एलर्जी हो सकती है। 
• अधिक मात्रा में अनार खाने से पेट में गैस बन सकती है।
• कम रक्तचाप वालों को अनार का जूस पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे पीने से रक्तचाप और कम हो सकता है।

🌼 प्रभु से यही मंगलकामना है की आप सब स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। 🌼


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please Do not Enter Any Spam Link in the Comment Box.
कृपया कमेंट बॉक्स में कोई स्पैम लिंक न डालें।

बाल झड़ने के प्रमुख कारण इलाज

*◆बालों के झड़ने का  इलाज◆*   बाल झड़ने के प्रमुख कारण  इलाज बाल झड़ने का कारण कई शारीरिक, मानसिक और पर्यावरणीय कारकों का परिणाम हो सकता है...