संस्कृत में वृश्चिक का अर्थ बिच्छू होता है । इस आसन में साधक की मुद्रा बिच्छु जैसी होती है इसी कारण इस आसन को वृश्चिकासन (Scorpion Pose)का नाम दिया गया है|
वृश्चिकासन के लाभ
1.इस आसन द्वारा मोटापे की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है और शरीर को हल्का व फुर्तीला बनाया जा सकता है
2 इस आसन द्वारा हाथों, बाँहों और कन्धों को शक्ति प्रदान की जा सकती है|
3 इससे रीढ़ की हड्डी और कमर को मजबूत व लचीला बनाया जाता है|
4 वृश्चिकासन से गर्दन के स्नायुओं का खिंचाव हो जाता है जिससे गले के रोग दूर हो सकते है|
5 इस आसन का नियमित अभ्यास करने से पेट व आंतों के रोग दूर किये जा सकते है और भूख भी बढ़ाई जा सकती है|
6 इस आसन से तिल्ली, यकृत और पीलिया आदि रोग भी ठीक किये जाते है|
वृश्चिकासन योग विधि
इस आसन को दो प्रकार से किया जा सकता है| पहली विधि में दोनों हाथों की कोहनी और हथेली ही ज़मीन पर रहती है बाकी सारा शरीर ज़मीन से ऊपर रहता है| दूसरी विधि में ठोड़ी, छाती और कंधे भी जमीन से स्पर्श हो जाते है|
सबसे पहले आप स्वच्छ आसान समतल भूमि पर बिछाकर उसपर पेट के बल लेट जाएं|
इसके बाद दोनों हाथों हथेलियों और कोहनियों को ज़मीन पर फैला कर रख दें|
अब संतुलन रखते सीने और गर्दन को सामने की तरफ बढ़ाये और शरीर को धीरे धीरे ज़मीन से ऊपर उठाने का प्रयास करें|
जब शरीर ज़मीन से पूरी तरह उठ जाये तब पैरों को घुटनों से नीचे की तरफ मोड़ दें|
इस दौरान आपकी मुद्रा धनुष की तरह हो जाएगी|
अपने पैरों को नीचे लाकर पंजो को सिर से स्पर्श करने का प्रयास करें, अगर सिर से स्पर्श ना कर पायें तो थोड़ी ऊपर कर सकते है|
कुछ समय इसी मुद्रा में बिताकर पुनः धीरे धीरे पाँवो को सीधा करते हुए शरीर को पूर्ववत अवस्था में जमीन पर लाये
इस प्रकार यह एक चक्र पूरा हुआ
आप अपनी क्षमतानुसार 2-3 चक्र कर सकते है पर अत्यधिक यौगभास नुकसान भी दे सकता है
योग में रखी जाने वाली सावधानियां
यह आसन बहुत मुश्किल है इसलिए इसका अभ्यास सावधानी और क्षमता के अनुसार करना चाहिए|
उचित मागदर्शन के अनुसार आसन नहीं किया जाए तो दुर्घटना होने की संभावना हो सकती है|
शुरुआत में अभ्यास के दौरान किसी मित्र की सहायता लेनी चाहिए कुछ समय तक अभ्यास करने पर अकेला व्यक्ति भी इसे आसानी से कर सकता है|
इस आसन का अभ्यास ज्यादा देर तक नहीं करना चाहिए|
इसके अलावा ज्वर, हृदय रोग, रक्तचाप , मधुमेह , हर्निया , पेट के विकार , शल्य क्रिया य़ा हड्डी जोड़ दर्द के रोगी इसका अभ्यास कदापि ना करें
Health Tips , Health is Wealth, desi nukkhe, स्वास्थ्य युक्तियाँ, स्वास्थ्य धन है, देसी nukkhe,
#वृश्चिकासन : #मोटापे की समस्या से छुटकारा #Scorpio: Get rid of the problem of #obesity लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#वृश्चिकासन : #मोटापे की समस्या से छुटकारा #Scorpio: Get rid of the problem of #obesity लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुरुवार, 19 नवंबर 2020
#वृश्चिकासन : #मोटापे की समस्या से छुटकारा #Scorpio: Get rid of the problem of #obesity
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
बाल झड़ने के प्रमुख कारण इलाज
*◆बालों के झड़ने का इलाज◆* बाल झड़ने के प्रमुख कारण इलाज बाल झड़ने का कारण कई शारीरिक, मानसिक और पर्यावरणीय कारकों का परिणाम हो सकता है...
-
योग से निरोग : सिद्धासन :सर्वश्रेष्ठ ब्रम्हचर्य आसन :जानिए योग के लाभ , करने की विधि और सावधानियां #MyLifeMyYoga #JeevanYoga #IYD...
-
☘️ *_#मीठा : सेहत के लिए नही अच्छा : एक महीने के लिए मीठा छोड़कर देखिए, आप खुद महसूस करने लगेंगे ये 14 बदलाव_* मीठा खाना हमारे शरीर के...
-
. *आम की गुठली भी है बेहद गुणकारी, होते हैं ये फायदे* 🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭 फलों का राजा आम स्वाद में काफी मीठा होता है। इस आम में गुठली ...
-
#खजूर के स्वास्थ्य लाभ खजूर के स्वास्थ्य लाभ 〰️〰️🌼〰️🌼〰️〰️ 🔸 खजूर मधुर, शीतल, पौष्टिक व सेवन करने के बाद तुरंत शक्ति-स्फूर्ति देनेवाला...
-
☘️ योग से रहे निरोग : पादहस्तासन : मोटापा दूर करने का श्रेष्ठ आसन जानिये इस और क्या है लाभ और योग विधि पादहस्तासन योग करने का तरीका और ला...
-
एक कुशल वैद्य को स्वस्थ पुरुष की नाड़ी का ज्ञान होना आवश्यक है । जिससे कि वह रोगियों के नाड़ी की तुलना कर सकें । विभिन्न समयों में एवं विभि...
-
* What is impotence? * * नपुसंकता क्या होती है? * 🔹जो व्यक्ति यौन संबन्ध नहीं बना पाता या जल्द ही शिथिल हो जाता है वह नपु...
-
पापड़ के बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार देगी 4 लाख रुपये, जानिए इसके बारे में सबकुछ पापड़ का बिजनेस शुरू करने के लिए आप मोदी सरकारी की मु...
-
योग भगाए रोग :अर्ध शलभासन : कमर दर्द का अचूक आसन जानिये इस आसन क़ी ओर खूबियां और योग विधि अर्ध शलभासन कैसे करे? Yoga Asana Tutorial | An...