☘️ *_#मीठा : सेहत के लिए नही अच्छा :
एक महीने के लिए मीठा छोड़कर देखिए, आप खुद महसूस करने लगेंगे ये 14 बदलाव_*
मीठा खाना हमारे शरीर के लिए फायदेमंद और हानिकारक दोनों हो सकता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम इसे किस मात्रा और प्रकार में खाते हैं। यहाँ मीठा खाने के फायदे, नुकसान, सही तरीके और इसके रोगों में लाभ-हानि का वर्णन है:
मीठा खाने के फायदे
ऊर्जा का मुख्य स्रोत:
- मीठे में मौजूद ग्लूकोज और सुक्रोज़ शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं।
मस्तिष्क के लिए लाभदायक:
- मीठा खाने से ब्रेन में सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है, जिससे मूड बेहतर होता है।
खून में शुगर का स्तर बनाए रखना:
- हल्की मात्रा में मीठा ब्लड शुगर को बनाए रखने में मदद करता है।
हृदय स्वास्थ्य:
- प्राकृतिक मिठास जैसे शहद और गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो दिल की सेहत को सुधारते हैं।
पाचन सुधारता है:
- गुड़ का सेवन पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कब्ज को दूर करता है।
वजन बढ़ाने में सहायक:
- जिन लोगों का वजन कम है, उनके लिए मीठा एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद:
- शहद और गुड़ त्वचा में नमी बनाए रखते हैं और त्वचा को चमकदार बनाते हैं।
मीठा खाने के नुकसान
मोटापा बढ़ाना:
- अधिक मीठा खाने से शरीर में फैट जमा होता है और मोटापा बढ़ता है।
डायबिटीज का खतरा:
- अधिक मात्रा में मीठा खाने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।
दांतों की समस्याएं:
- चीनी का अधिक सेवन दांतों में कैविटी और सड़न पैदा कर सकता है।
हृदय रोगों का खतरा:
- अधिक चीनी खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है, जिससे दिल की बीमारियां हो सकती हैं।
शुगर क्रैश:
- ज्यादा चीनी खाने से ब्लड शुगर अचानक बढ़ने और गिरने से थकावट महसूस हो सकती है।
सूजन और संक्रमण:
- अधिक मीठा खाने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है और इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।
मीठा खाने का सही तरीका
प्राकृतिक मिठास चुनें:
- सफेद चीनी के बजाय गुड़, शहद, खजूर, या फल से प्राप्त मिठास का उपयोग करें।
मात्रा पर ध्यान दें:
- रोजाना चीनी की मात्रा 25-30 ग्राम (6-7 चम्मच) से अधिक न लें।
खाने के बाद न खाएं:
- भोजन के तुरंत बाद मीठा खाने से पाचन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
फिजिकल एक्टिविटी:
- मीठा खाने के बाद शारीरिक गतिविधि करें ताकि कैलोरी बर्न हो सके।
संतुलित आहार के साथ:
- मीठा हमेशा संतुलित आहार का हिस्सा होना चाहिए, न कि अधिक मात्रा में।
रोगों में मीठे का लाभ
एनर्जी बूस्टर:
- लो ब्लड शुगर या कमजोरी में शहद या गुड़ का सेवन तुरंत ऊर्जा देता है।
गले के संक्रमण में शहद:
- शहद का सेवन गले की खराश और संक्रमण को ठीक करने में मदद करता है।
पाचन समस्याओं में गुड़:
- गुड़ का नियमित सेवन पाचन सुधारता है और गैस्ट्रिक समस्याओं को दूर करता है।
ब्लड प्रेशर में:
- शहद और खजूर लो ब्लड प्रेशर में फायदेमंद होते हैं।
रोगों में मीठे का नुकसान
डायबिटीज रोगियों के लिए खतरनाक:
- चीनी या मीठे पदार्थ का अधिक सेवन रक्त शर्करा को बढ़ा सकता है।
हृदय रोगियों में:
- अधिक चीनी ट्राइग्लिसराइड्स और खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकती है।
लीवर की समस्या:
- अधिक चीनी का सेवन फैटी लिवर का कारण बन सकता है।
सावधानियां और सुझाव
- प्राकृतिक विकल्प चुनें:
- सफेद चीनी से बचें और प्राकृतिक मिठास का उपयोग करें।
- मीठे का समय:
- दिन के समय मीठा खाना बेहतर है, रात में खाने से वजन बढ़ सकता है।
- व्यायाम जरूरी:
- मीठा खाने वालों को नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए।
मीठा स्वादिष्ट और उपयोगी है, लेकिन इसे संतुलित मात्रा में और सही तरीके से खाना ही स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
स्वस्थ भारत सबल भारत
मीठा बोलना तक तो ठीक है पर मीठा खाना सेहत कै लिए उतना ही नुकसानदायक है जानिये मीठे से होने वाले प्रभावों को ...
*1 चीनी का सेवन*
चीनी का सेवन आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है। मीठा खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है, यह जानते हुए भी कि आजकल के दौर में हम शारीरिक तौर पर ज्यादा मेहनत नहीं करते, फिर भी मीठा तो बहुत से लोगों की वीकनेस है।
*2 मीठा*
वैसे इस श्रेणी में मैं भी शामिल हूं। खाने के बाद मीठा तो जरूर चाहिए, मौसम अच्छा हो तो मीठा चाहिए, गर्मी ज्यादा हो तो मिल्कशेक चाहिए, ठंड हो तो जलेबी या गर्मागर्म हलवा चाहिए। बाकी बिना किसी अवसर के भी कभी-कभी मीठा खाया जाए तो कोई क्या प्रॉब्लम है।
*3 बिना मीठे के भोजन*
लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है अगर खाने से मीठे की मात्रा हटा ली जाए, आपके भोजन से चीनी को पूरी तरह गायब कर दिया जाए तो शरीर पर किस तरह के प्रभाव देखने को मिलते हैं? नहीं सोचा तो चलिए हम ही आपको बता देते हैं कि अगर आप आने वाले एक महीने तक चीनी को अलविदा कह देते हैं इससे आपको शारीरिक या मानसिक रूप से क्या अंतर देखने को मिलता है।
*4 दिल की सेहत*
आपके दिल की सेहत बहुत अच्छी रहती है, आपका दिल शरीर का सबसे संवेदनशील भाग होता है। इस वजह से उसे कहीं ज्यादा आपकी केयर की जरूरत होती है। अगर आप अपनी दिनचर्या से चीनी को हटा देंगे तो यकीन मानिए इससे आपके दिल को बहुत आराम मिलेगा और साथ ही वह और जवान रहेगा।
*5 त्वचा*
आपकी त्वचा पर भी इसका स्पष्ट असर नजर आएगा। वह स्वस्थ और चमकदार तो बनेगी ही साथ ही साथ अगर आपाके चेहरे पर गड्ढे या खुस्ले छिद्र हैं तो वो भी गायब हो जाएंगे। आप जितनी चाहे क्रीम, लोशन या फिर अन्य दवाइयां उपयोग कर लीजिए, सबसे बेहतरीन असर आपको चीनी छोड़ने के बाद ही मिलेगा।
*6 जोड़ों के दर्द से मुक्ति*
अगर आपको जोड़ों के दर्द की शिकायत रहती है तो एक बार आप चीनी छोड़कर देखिए। आपको फर्क अपने आप ही नजर आ जाएगा।
*7 आराम की नींद*
मीठा ज्यादा खा लेने की वजह से नींद भी सही से नहीं आती। आपने खुद ये नोटिस किया होगा कि जिस रात आप मीठा ज्यादा खा लेते हैं, उस रात नींद आने में परेशानी होती है। कई बार स्थिति इनसोमनिया तक पहुंच जाती है। इसलिए आपको मीठा कम से कम ही खाना चाहिए।
*8 झुर्रियों से मुक्ति*
वे लोग जो अपने भोजन में मीठे की मात्रा कम रखते हैं उनके चेहरे पर उम्र की परछाई बहुत देर से पड़ती है। ज्यादा चीनी खाने से चेहरे की त्वचा में सूजन आने लगती है, आपका चेहरा झुर्रियों से मुक्त तभी रहेगा जब आप मीठा खाने की आदत को कम कर देंगे।
*9 वजन कमा होना*
मीठा छोड़ने से वजन तो कम होगा ही और ये सबसे बड़ा कारण है कि आपको आज ही मीठे खाद्य पदार्थों को से दूरी रखनी शुरू कर देनी चाहिए।
*10 आपकी याद्दाश्त*
मीठा छोड़ने के बाद आपकी याद्दाश्त भी बढ़ती है, आपके बोलचाल का तरीका प्रभावी होता है और आप सामने वाले की बात बड़ी आसानी और स्पष्ट तरीके से समझ सकते हैं।
*11 मधुमेह से बचाव*
मीठे की मात्रा कम रखने से आप मधुमेह से भी बचते हैं, अगर कभी आपका मीठा खाने का मन करे तो आप मेवे खाकर अपनी क्रेविंग शांत कर सकते हैं।
*12 आपकी आंते*
आपकी आंते अच्छे तरीके से काम करने लगती हैं, जब आप अपने खाने से मीठा हटा लेते हैं तो खाना ना सिर्फ आसानी से पचता है बल्कि वह आपके पेट और आंतों को नुकसान भी नहीं पहुंचाता।
*13 रोग प्रतिरोधक क्षमता*
आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, बस आपको एक बार अपने मस्तिष्क को इस बात के लिए राजी करना है कि अब से आप मीठा नहीं खाएंगे। खुद देखिएगा कि किस तरह आप संक्रमण और अन्य बीमारियों से खुद को बचा लेते हैं।
*14 स्वस्थ दांत*
मीठा छोड़ने के बाद ना सिर्फ आपको मानसिक रूप से सुकून मिलेगा बल्कि आपके दांत और मसूड़े भी ज्यादा स्वस्थ रहेंगे। आपको एक बात का ध्यान अवश्य रखना चाहिए कि मीठा खाने के तुरंत बाद कभी ब्रश ना करें क्योंकि इस समय आपके मसूड़े बहुत ज्यादा सॉफ्ट होते हैं। उन्हें नुकसान पहुंच सकता है।
भारत माता की जय 🇮🇳
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please Do not Enter Any Spam Link in the Comment Box.
कृपया कमेंट बॉक्स में कोई स्पैम लिंक न डालें।