पापड़ के बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार देगी 4 लाख रुपये, जानिए इसके बारे में सबकुछ
पापड़ का बिजनेस शुरू करने के लिए आप मोदी सरकारी की मुद्रा स्कीम (Mudra Scheme) का फायदा उठा सकते है. इसके तहत आपको 4 लाख रुपये का लोन सस्ती ब्याज दरों पर मिल जाएगा.
अगर आप कम निवेश में कोई बिजनेस (Business) करने की सोच रहे हैं तो हम आपको एक खास बिजनेस के बारे में बता रहे हैं. ये बिजनेस आप 2 लाख रुपये लगाकर शुरू कर सकते हैं. पापड़ बनाने के बिजनेस (Papad Making Business) को सिर्फ 2 लाख रुपये में किया जा सकता है. नेशनल स्मॉल इंडस्ट्री कॉरपोरेशन (National Small Industries Corporation, NSIC) ने इसके लिए एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार किया है जिसके जरिए आपको मुद्रा स्कीम (Mudra Scheme) के तहत आपको 4 लाख रुपये का लोन सस्ते रेट में मिल जाएगा.
इस रिपोर्ट के मुताबिक, 6 लाख रुपये के कुल निवेश से करीब 30 हजार किलोग्राम की प्रोडक्शन कैपेसिटी तैयार हो जाएगी. इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको 6.05 लाख रुपये खर्च होगा. कुल खर्च में फिक्स्ड कैपिटल और वर्किंग कैपिटल का खर्च शामिल है.
फिक्स्ड कैपिटल में दो मशीन, पैकेजिंग मशीन इक्विपमेंट जैसे तमाम खर्च शामिल हैं. वर्किंग कैपिटल में स्टाफ की तीन महीने की सैलरी, तीन महीने में लगने वाला रॉ मैटेरियल और यूटिलिटी प्रोडक्ट का खर्च शामिल है. इसके अलावा इसमें किराया, बिजली, पानी, टेलीफोन का बिल जैसे खर्च भी शामिल हैं.
चाहिए होंगी ये मशीनें
पापड़ बनाने के बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको स्विफ्टर, दो मिक्सर, प्लेटफॉर्म बैलेंस, इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड ओवन, मार्बल टेबल टॉप, चकला बेलन, एल्युमीनियम के बर्तन और रैक्स जैसी मशीनरी की जरूरत होगी.
250 वर्ग फुट जगह की जरूरत
पापड़ बनाने के बिजनेस के लिए कम से कम 250 वर्ग फुट की जगह की जरूरत होगी. अगर आपके पास खुद की जगह नहीं तो इसे किराये पर लिया जा सकता है. जिसके लिए कम से कम 5 हजार रुपये आपको किराया हर महीने देना होगा. मैनपावर में तीन अनस्किल्ड लेबर, दो स्किल्ड लेबर और एक सुपरवाइजर की जरूरत होगी. इन सब की सैलरी पर 25,000 रुपये खर्च होगा जो वर्किंग कैपिटल में जोड़ा गया है.
खुद से लगाने होंगे 2 लाख रुपये
6 लाख रुपये के कुल कैपिटल में से 2 लाख रुपये आपको अपने पास से लगाने होंगे. सरकार की मुद्रा योजना के तहत आपको 4 लाख रुपये का लोन मिल जाएगा. इसके लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत किसी भी बैंक में अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें कई सारी डिटेल्स भरनी होगी. इसमें किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस या गारंटी फीस भी नहीं देनी होती. लोन का अमाउंट 5 साल में लौटा सकते हैं.
सही मार्केटिंग से बिजनेस बढ़ाएं
प्रोडक्ट बनने के बाद इसे थोक में बेचना होगा. इसके लिए छोटे किराना स्टोर और सुपर मार्केट और बड़े रिटेलर से संपर्क बनाकर इसकी सेल बढ़ाई जा सकती है.
Health Tips , Health is Wealth, desi nukkhe, स्वास्थ्य युक्तियाँ, स्वास्थ्य धन है, देसी nukkhe,
पापड़ के बिजनेस को शुरू कर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पापड़ के बिजनेस को शुरू कर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुरुवार, 17 सितंबर 2020
पापड़ के बिजनेस को शुरू कर, Start papad's business
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
बाल झड़ने के प्रमुख कारण इलाज
*◆बालों के झड़ने का इलाज◆* बाल झड़ने के प्रमुख कारण इलाज बाल झड़ने का कारण कई शारीरिक, मानसिक और पर्यावरणीय कारकों का परिणाम हो सकता है...
-
योग से निरोग : सिद्धासन :सर्वश्रेष्ठ ब्रम्हचर्य आसन :जानिए योग के लाभ , करने की विधि और सावधानियां #MyLifeMyYoga #JeevanYoga #IYD...
-
☘️ *_#मीठा : सेहत के लिए नही अच्छा : एक महीने के लिए मीठा छोड़कर देखिए, आप खुद महसूस करने लगेंगे ये 14 बदलाव_* मीठा खाना हमारे शरीर के...
-
. *आम की गुठली भी है बेहद गुणकारी, होते हैं ये फायदे* 🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭 फलों का राजा आम स्वाद में काफी मीठा होता है। इस आम में गुठली ...
-
#खजूर के स्वास्थ्य लाभ खजूर के स्वास्थ्य लाभ 〰️〰️🌼〰️🌼〰️〰️ 🔸 खजूर मधुर, शीतल, पौष्टिक व सेवन करने के बाद तुरंत शक्ति-स्फूर्ति देनेवाला...
-
☘️ योग से रहे निरोग : पादहस्तासन : मोटापा दूर करने का श्रेष्ठ आसन जानिये इस और क्या है लाभ और योग विधि पादहस्तासन योग करने का तरीका और ला...
-
एक कुशल वैद्य को स्वस्थ पुरुष की नाड़ी का ज्ञान होना आवश्यक है । जिससे कि वह रोगियों के नाड़ी की तुलना कर सकें । विभिन्न समयों में एवं विभि...
-
* What is impotence? * * नपुसंकता क्या होती है? * 🔹जो व्यक्ति यौन संबन्ध नहीं बना पाता या जल्द ही शिथिल हो जाता है वह नपु...
-
पापड़ के बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार देगी 4 लाख रुपये, जानिए इसके बारे में सबकुछ पापड़ का बिजनेस शुरू करने के लिए आप मोदी सरकारी की मु...
-
योग भगाए रोग :अर्ध शलभासन : कमर दर्द का अचूक आसन जानिये इस आसन क़ी ओर खूबियां और योग विधि अर्ध शलभासन कैसे करे? Yoga Asana Tutorial | An...