#हास्य योग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#हास्य योग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 5 दिसंबर 2020

#हास्य योग (#Laughter Yoga) : Humor #Yoga: #Healthy mind and healthy body

हास्य योग : मिलेगा सेहतमंद मन एवं स्वस्थ तन जाने ओर क्या है फायदे जीवन बनेगा निरोग, जोड़िए उसमे हास्य योग, प्रेरणास्पद रहेगी जिंदगी लंबी उम्र और खुशी का सुखद संयोग

#हास्य योग (#Laughter Yoga)
#हास्य योग (#Laughter Yoga)

 

स्वस्थ भारत सबल भारत

जीवन में हास्य नहीं है तो जीवन निरस और व्यर्थ लगता है। हंसने से कई तरह के शारीरिक और मानसिक रोग दूर होते हैं। सेहत के लिए जीवन में हास्य और मनोरंजन होना जरूरी है। जानवर हंसते हैं या नहीं लेकिन आदमी मैं ही यह क्षमता है कि वह खुलकर हंस सकता है। जीवन में हास्य और मनोरंजन की बहुत आवश्यकता होती है इससे शरीर और मन में शांति मिलती है। इसके लिए 'हास्य योग' का अभ्यास करें।
 
हास्य योग के प्रकार

बेली हास्य योग
हास्य से रक्त में ऑक्सीजन का संचार होता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। पेट को कम करने लिए दोनों हाथों को पेट पर रख कर जोर-जोर से हंसना बेली हास्य कहलाता है। इससे बढ़ा हुआ पेट भी घटता है, जो आज की प्रमुख समस्या है।

गाड़ी हास्य योग
वाहन चलाते समय यातायात नियमों का उल्लंघन कर कोई सामने आ जाता है, तो पूरे शरीर में क्रोध भर जाता है। कुछ लोग तो तनाव में आकर अवसाद तक में पहुंच जाते हैं। ऐसी स्थिति में अपनी गलती ना होते हुए भी, मानकर मुस्कान बिखेरने से हम विवाद और तनाव दोनों से बचेंगे। इसका निरंतर प्रयास करना चाहिए।

ताली हास्य योग
तालियां लगातार बजाना ताली हास्य कहलाता है। इसमें बच्चों की तरह जोर-जोर से तालियां बजाकर हंसना होता है। इससे शरीर तनाव रहित हो जाता है। तालियां बजाने से एक्युप्रेशर ट्रीटमेंट भी होता है।

मौन हास्य योग
इसमें मुंह तो खुला ही रहता है, जैसे अवाक वाली हंसी। इससे हंसी की लहरें पूरे शरीर में घूमती हैं, यह बंद नाडिय़ों में रुकावट को दूर करता है। रक्त का संचार पूरे शरीर में होने लगता है और शरीर हल्का महसूस करता है।

ऐसे रह सकते हैं निरोगी

खुलकर और जोर-जोर से ठहाके लगाने से शरीर में रक्त के संचार की गति बढ़ती है। इससे पाचन तंत्र अधिक सक्रियता से कार्य करता है और फेफड़े भी मजबूत होते हैं। दूषित वायु शरीर से बाहर निकल जाती है। हंसने से पसीना अधिक आता है, जिससे शरीर की गंदगी बाहर निकलती है।
 
कैसे करें :
 हास्य योग को योग शिक्षक कई तरह से सिखाते हैं। आप अकेले में या सामूहिक रूप से निष्प्रयोजन हंसे। छोटी छोटी बातों को भी हंसने का कारण बनाकर जोर से हंसने का अभ्यास करें। शुरू में आपको यह नकली लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे असली में हंसते रहने की आदत हो जाएगी, जो महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी।
 
आपका छोटा-सा प्रयास ही आपके जीवन में बदलाव ले आएगा। स्वयं को दुख-दर्द से अलग करके देखना सीखें और हर जगह मुस्कुराहट‍ बिखेरते रहें। हास्य योग से आपका दिल, दिमाग और रक्त तो स्वस्थ और शुद्ध रहता ही है इससे पेट सहित संपूर्ण शरीर में खिंचाव होने से भीतर के अंग स्वस्थ होने लगते हैं। व्यक्ति बगैर किसी एक्सरसाइज़ के युवा बना रह सकता है।

तो प्रतिदिन सुबह, दोपहर, शाम और रात को सोने से पहले एक बार अकेले में और फिर सामूहिक रूप से खिलखिलाकर जोर से हंसे जरूर। यह मत सोचे की कोई क्या सोचेगा। सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग। हंसी तो संक्रामक रोग है इस रोग तो जितना हो सके फैलाएं। ज्यादा से ज्यादा चुटकुलों को अपने जीवन में सुने और सुनाएं।
हँसते हुए रहना एक बहुत अच्छी आदत होती है पर अगर आप हंसने की कला को योगा के रूप में अपने जीवन में अपना ले तो इससे अच्छी और कोई बात नही हो सकती है। Laughter Exercise से तनाव कम हो जाता है साथ हंसने से शरीर में खून भी बढ़ता है। आपने अपने आस-पास ऐसे बहुत से लोग देखे होंगे जो हमेशा मुस्कुराते हुए रहते है चाहे जीवन में विषम परिस्थिति ही क्यों न आई हो। हर परिस्थिति में हंसते हुए रहना एक बहुत अच्छा विकल्प होता है तनाव से बाहर आने का।

Laughter Therapy भी अपने आप में एक योग होता है जिससे हमारे शरीर में एक पॉजिटिव ऊर्जा का संचार होता है। हंसते हुए रहने से जीवन में हमेशा सकारात्मकता बनी हुई रहती है। क्या आप जानते है सिर्फ एक हास्य योग का नियमित रूप से अभ्यास करने से कई प्रकार की बीमारियों को खुद से दूर रखा जा सकता है!

तनाव और अवसाद की समस्या होने पर बहुत सारी बीमारियाँ घर करने लग जाती है वही अगर हंसते हुए रहा जाये तो दिल से सम्बन्धित खतरनाक बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

Yoga and Meditation के अंतर्गत लाफ्टर योगा को करना बेहद ही आसान होता है। जितनी सरलता से इस योगा को किया जा सकता है उतने ही आसानी से आपको लाफ्टर योगा (Laughter Yoga) के अनगिनत फायदे देखने को मिल जाते है।

आपने अपने आस पास ऐसे बहुत से लोगो को देखा होगा जो तनाव को दूर करने और शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए लाफ्टर थेरेपी का सहारा लेने लगे है। अब ऐसे लोगों की तादाद लगातार बढ़ रही है। हँसने से हम आसानी से एक स्वस्थ्य और खुशहाल जिंदगी बिता सकते है। अब तो चिकित्सको द्वारा भी लाफ्टर थेरेपी का इस्तेमाल किया जाने लगा है।

हँसना एक ऐसी कला है जिससे आप सिर्फ खुद को ही नही बल्कि दूसरों को भी तनाव से निजात दिला सकते है। हंसने की इस कला से जिंदगी को और भी खूबसूरत बनाया जा सकता है। हंसते रहने से मनोबल को भी बढ़ाया जा सकता है। हंसने से शरीर में मौजूद अतिरिक्त कैलोरी को भी बर्न किया जा सकता है क्योंकि जब हम हंसते है तब हमारी हार्ट रेट 20 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। सभी को हंसने के व्यायाम को अपनी जीवनशैली में ज़रूर अपनाना चाहिए। बिना किसी मेहनत के सिर्फ हंसने के योग से आपको बहुत सारे चमत्कारी फायदे देखने को मिल सकते है।

जानते है Laughter Yoga Benefits के बारे में विस्तार से।
जानते हैं हास्य योग करने की विधि और इसके फायदे

हास्य योग के फायदे:

1.    तनाव को दूर करे : हास्य योग का सबसे प्रमुख फायदा यह है की इसे करने से आप किसी भी तरह के तनाव से आसानी से बाहर आ सकते है। साथ ही आप अपनी हर तरह की चिंता को भी खत्म कर सकते है।

2.    भय से छुट्कारा : अगर आपको किसी भी तरह से भय लगता है जैसे अँधेरे, या किसी भी जानवर आदि से तो आप हास्य योग के अभ्यास से अपने मन को काबू में करके आसानी से भय से छुट्कारा पा सकते है।

3.    रक्तचाप : हास्य योग के नियमित अभ्यास से रक्तचाप के बढ़ने और घटने की परेशानी को आसानी से नियंत्रण में रखा जा सकता है। हास्य योग रक्तचाप को कंट्रोल में रखने में सहायक होता है।

4.    मनोबल को बढ़ावा : अगर आप किसी परिस्थिति में सफल नही हो पा रहे हैं तो ऐसे में अगर आप हास्य योग को करते है तो इससे आपके मनोबल को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही निराशा को भी दूर किया जा सकता है।

5.    हमेशा जवान रहा जा सकता है : हास्य योग को करने से चेहरे की झुर्रियां भी खत्म होने लगती है। अगर आप हास्य योग करते है तो आप बहुत समय तक जवां बने हुए रह सकते है। साथ ही चेहरे की सुंदरता को और बढ़ाया जा सकता है।

6.    स्फूर्ति : हास्य योग को करने से शरीर की मांसपेशियां अच्छे से खुल जाती है जिससे शरीर और भी ज्यादा स्फूर्तिवान हो जाता है। आप बहुत जल्दी थकते भी नही है। हास्य योग से स्टेमिना को आसानी से बढ़ाया जा सकता है।

7.    इम्प्युरिटी : हास्य योग करने से जब आपको शरीर से पसीना आता है तो इससे आपके शरीर की इम्प्युरिटी बाहर निकल जाती है। रोगों से लड़ने की हमारे शरीर की ताकत बढ़ती है।

8.    पाचन तंत्र अधिक सक्रियता से कार्य करता है तथा हँसने के कारण फेफड़ों के रोग भी नहीं होते है, प्रदूषित वायु बाहर निकल जाती है।

9.    हास्य योग से शारीरिक और मानसिक विकारो को दूर किया जा सकता है, साथ ही साथ इससे हृदय से सम्बन्धित बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है।

10.    अगर आप प्रात: काल उठकर हास्य योग का अभ्यास करते है तो इससे आपको पूरे दिन एनर्जी मिलती है और आप आसानी से बिना थके अपने सारे काम खत्म कर सकते है। हास्य योग से हमारे शरीर में कई प्रकार के हारमोंस का स्राव होता है, जिससे मधुमेह एवं पीठ-दर्द से पीड़ित व्यक्तियों को लाभ होता है।

हास्य योग की विधि:

    बाकी के Yoga Asanas की तरह ही हास्य योग की विधि भी बहुत ही आसान है वैसे तो आप हास्य योग को कभी भी कर सकते है पर अगर आप इसे सुबह की ताज़ी हवा के साथ करते है तो आपको इसके और भी ज्यादा फायदे देखने को मिल सकते है।

    Yoga Exercises हास्य योग को आप घर, ऑफिस कही भी कर सकते है। इसे करने के लिए सबसे पहले धीरे धीरे मुस्कुराए फिर खूब ठहाके लगा लगाकर हाथों को ऊपर उठाकर हंसते रहे।

    इस प्रक्रिया दोहराते रहे।

शुरू में 4 से 5 मिनट तक करे फिर बाद में धीरे धीरे 15-20 मिनट तक इस हास्य योग का अभ्यास करे।

    हास्य योग का एक फायदा यह भी है की इसे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक कोई भी कर सकता है।

    हास्य योग करने से आपको तनाव, भय, अवसाद, अनिंद्रा, क्रोध आदि से छुटकारा मिलता है।

 एक बार जब आपको हास्य योग का अच्छे से अभ्यास हो जाता है उसके बाद आप क्रोध की स्थति में भी खुद पर आसानी से काबू पा सकते है।

हास्य योग (Laughter Yoga), जिसे हंसना योग भी कहा जाता है, एक सरल और प्रभावी तकनीक है जो हंसी और योग के गहरे श्वास अभ्यासों को मिलाकर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करती है। इसे 1995 में डॉ. मदन कटारिया ने विकसित किया था।

हास्य योग के फायदे

  1. तनाव कम करना: हास्य से एंडोर्फिन हार्मोन का स्त्राव होता है, जो तनाव को कम करता है और मूड को सुधारता है।
  2. इम्यून सिस्टम मजबूत करना:
    नियमित हंसी से शरीर में एंटीबॉडी और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  3. श्वसन में सुधार:
    गहरी सांस लेने के अभ्यास से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और ऑक्सीजन आपूर्ति में सुधार होता है।
  4. दिल की सेहत:
    हास्य योग रक्तचाप को नियंत्रित करता है और हृदय रोगों का खतरा कम करता है।
  5. मनोवैज्ञानिक लाभ:
    यह डिप्रेशन, एंग्जायटी और अन्य मानसिक समस्याओं को कम करने में सहायक है।
  6. सामाजिक जुड़ाव:
    समूह में किया जाने वाला हास्य योग सामाजिक रिश्तों को मजबूत करता है।
  7. पाचन सुधार:
    हंसी से पेट के मांसपेशियों को राहत मिलती है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर होता है।

हास्य योग के संभावित नुकसान

  1. अत्यधिक हंसी से थकावट:
    शुरुआत में अधिक हंसी से थकावट या पेट की मांसपेशियों में हल्का दर्द हो सकता है।
  2. दिल या उच्च रक्तचाप की समस्या वाले लोग:
    जो लोग हाल ही में दिल का दौरा झेल चुके हैं या जिनका रक्तचाप बहुत अधिक है, उन्हें सतर्क रहना चाहिए।
  3. श्वास संबंधी समस्या:
    जिन लोगों को सांस लेने में समस्या है, उन्हें गहरी सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
  4. गंभीर मानसिक समस्या:
    यदि किसी को गंभीर मानसिक समस्या है, तो उसे डॉक्टर की सलाह से हास्य योग करना चाहिए।

हास्य योग कब और कैसे करें

  1. समय:
    सुबह के समय खाली पेट या हल्का भोजन करने के बाद करें।
  2. स्थान:
    खुले और शांत वातावरण में, जैसे पार्क या बगीचे में।
  3. तरीका:
    • गर्मी-अप: हल्की स्ट्रेचिंग और गहरी सांस लेने से शुरुआत करें।
    • हंसी अभ्यास:
      • सामूहिक हंसी: बिना कारण हंसने की शुरुआत करें।
      • सृजनात्मक हंसी: विभिन्न गतिविधियों (जैसे क्लैपिंग, गानों) के साथ हंसी को जोड़ा जा सकता है।
    • गहरी सांस: हंसी के बीच में गहरी सांस लें।
  4. समयावधि:
    शुरुआत में 10-15 मिनट करें और धीरे-धीरे इसे 30 मिनट तक बढ़ाएं।
  5. गाइडेंस:
    शुरुआत में प्रशिक्षित हास्य योग प्रशिक्षक की सहायता लें।

सावधानियां

  • यदि कोई शारीरिक या मानसिक समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही हास्य योग शुरू करें।
  • हल्के भोजन के बाद इसे करें और पानी पीना न भूलें।
  • इसे मजबूरी या तनाव में करने से बचें; स्वाभाविकता बनाए रखें।

हास्य योग को नियमित करने से जीवन में आनंद और सकारात्मकता आती है। इसे एक जीवनशैली का हिस्सा बनाकर आप कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।


सही मायने में जिंदगी वही जी सकता है जो हर परिस्थिति में खुद को हंसता और मुस्कुरता हुआ रख सकता है और Laughter Therapy Benefits देता रहता है। इसलिए आज से आप भी अपने जीवन को स्वस्थ्य और खुशहाल बनाने के लिए हास्य योग को अपने जीवन में ज़रूर शामिल करे।

 

आइये सीखें - हास्य योग कैसे करें? How to do Laughter Yoga? Tutorial in Hindi

 

बाल झड़ने के प्रमुख कारण इलाज

*◆बालों के झड़ने का  इलाज◆*   बाल झड़ने के प्रमुख कारण  इलाज बाल झड़ने का कारण कई शारीरिक, मानसिक और पर्यावरणीय कारकों का परिणाम हो सकता है...