शनिवार, 22 मई 2021

#नेत्र #दृष्टि संवर्द्धन क्रिया योग नेत्रशक्ति संबंधी क्रियाएं #त्राटक

#नेत्र #दृष्टि संवर्द्धन क्रिया योग
#नेत्र #दृष्टि संवर्द्धन क्रिया योग


 ☘️ नेत्र दृष्टि संवर्द्धन क्रिया योग : नेत्रशक्ति संबंधी क्रियाएं जो नेत्र विकार को दूर कर सक्षम दृष्टि प्रदान करे जानिए आप

प्रत्येक मानव सभी प्राकृतिक सुखों का पूर्ण आनद तभी पा सकता है जबकि वह स्वस्थ है। प्राकृतिक सौंदर्य और रसादन के लिए उसके नयन भी होना आवश्यक है। दृष्टि दोष उसे उन संसाधनों का भरपूर आनंद नही दे सकती जिसका की वो हकदार है।

मानव दृष्टि विकारों को दूर करने और दृष्टि शक्ति विकास के लिए नेत्र क्रियाए आवश्यक होती है जिनका नीचे वर्णन किया जा रहा है

ये तीन प्रकार की हैं |

1) नेत्रों को शांति प्रदान करने वाली क्रियाएँ
2) नेत्रों की शक्ति बढ़ाने वाली क्रियाएँ
3) नेत्रों की चंचलता कम करने वाली त्राटक क्रियाएँ।

नेत्र दृष्टि संवर्द्धन क्रिया योग के लाभ

नियमित नेत्र संबंधी क्रियाओं से आंखों में रक्त प्रसार नियमित होगा।

इससे नेत्रों की शक्ति में वृद्धि होगी।
 
नेत्रों की मलिनता दूर होगी।

तिरछी आना तथा प्रारंभिक स्थिति का मोतियाबिंद आदि ठीक होंगे।

आम तौर पर नेत्रदूष्टि का नंबर बढ़ता रहता है। इन क्रियाओं के अभ्यास से वह कम होगा |

मन की एकाग्रता बढ़ेगी।

घंटों टी.वी. देखते रहने वालों तथा कम्प्यूटर आदि का काम करने वालों की नेत्र संबंधी व्याधियों का निवारण होगा।

नेत्र दृष्टि संवर्द्धन क्रिया योग की विधियां

विशेष:
सभी क्रियाए सुखासन में बैठकर ही की जानी चाहिए
नेत्रों से संबंधित क्रियाएँ करते समय सिर न हिलाएँ। सिर्फ नेत्रों की पुतलियाँ घुमाएँ तथा इन क्रियाओं में मन का लीन होना आवश्यक है |
इन सभी क्रियाओं में सांस सामान्य रहेगी। इन क्रियाओं को करते समय ध्यान दें कि सूर्य रश्मि या बिजली की बत्ती की रोशनी सीधे नेत्रों पर न पड़े।
अपने हाथों की मुट्ठी बांध कर अंगूठों को खड़ा करके उन्हें गौर से देखते रहने की ये सभी क्रियाएँ हैं।

प्रथम क्रिया :नेत्रों को शांति प्रदान करने वाली क्रियाएँ

इन क्रियाओं में आँख की पुतलियाँ तेज़ी से घुमायी जाती हैं।

दोनों हाथ सामने की ओर दायें-बांयें पसारें, मुड़ी बाँध लें। दोनों अंगूठों को खड़ा करें। दोनों आँखों से बायें अंगूठे और दायें अंगूठे को जल्दी-जल्दी, बारी-बारी से गौर से देखें।

दायाँ हाथ दायीं ओर ऊपर उठा कर, बायाँ हाथ बायीं ओर नीचे झुकावें। ऊपर के अंगूठे तथा नीचे के अंगूठे को जल्दी-जल्दी गौर से बारी-बारी से देखें |

बायाँ हाथ बायीं ओर ऊपर उठा कर, दायाँ हाथ नीचे दायीं ओर झुकावें। दोनों अंगूठों को बारी-बारी से जल्दी-जल्दी गौर से देखें।

एक अंगूठे को ऊपर, एक अंगूठे को नीचे रखें। उन्हें जल्दी-जल्दी उपर नीचे देखें |

एक अंगूठा भूकुटि के सामने, नाक की नोक के पास रखें और एक अंगूठा आगे पसारें। एक के बाद एक करके दोनों को जल्दी-जल्दी गौर से देखें।

दायाँ हाथ सीधे बगल में पसारें। दायें अंगूठे को देखते हुए हाथ को गोलाकार में बड़े सर्किल में तेज़ी से घुमावें। ध्यान रहे कि कुहनी न मुड़े।

बायाँ हाथ भी बगल में पसार कर ऊ’ की भांति करें।

पलकों को तेज़ी से झपकाते रहें।

उपर्युक्त क्रियाएँ जब समाप्त हों, तब दोनों हथेलियाँ रगड़े। थोड़ी देर में गरमी निकलेगी | तब दोनों हथेलियाँ दोनों आॉखों पर रखें। ऊँगलियों से आंखो की कोमलता पूर्वक मालिश करें।

इन क्रियाओं से आंखों को बहुत आराम मिलेगा।

द्वितीय क्रिया नेत्रों की शक्ति बढ़ानेवाली क्रियाएँ

ये धीरे से की जाने वाली क्रियाएँ हैं। पलकें बंद नहीं करनी चाहिए। जब तक आँख थक न जाय तब तक हर क्रिया करते रहना चाहिए।

दायाँ हाथ सीधे दायीं ओर पसारें। अंगूठे को देखते हुए हाथ को धीरे-धीरे सामने लावें। इसके बाद फिर अंगूठे को देखते हुए हाथ को यथास्थान ले जावें |

बायाँ हाथ बायीं ओर पसार कर उसी प्रकार करें।

दायाँ हाथ ऊपर उठावें। अंगूठा देखते हुए धीरे-धीरे बायीं ओर नीचे ले आवें। फिर यथास्थान ले जावें।

बायाँ हाथ ऊपर उठाकर उसी प्रकार करें।

दोनों हाथ ऊपर उठावें। दोनों अंगूठों को मिला कर उन्हें देखते हुए धीरे-धीरे दोनों हाथ नीचे उतारें। फिर दोनों अंगूठों को देखते हुए दोनों हाथ ऊपर उठावें।

दायाँ हाथ दायीं ओर पसारते हुए अंगूठा देखते हुए धीरे-धीरे बड़े सर्किल में हाथ को गोलाकार में घुमाते रहें।

बायाँ हाथ बायीं ओर पसार कर उसी प्रकार करें।

पलकों को तेजी से झपकाते रहें।

दोनों हथेलियाँ रगड़ कर गरम होने के बाद ऑखों पर हथेलियाँ दोनों अांखों पर रखें। इसे नेत्रों को आराम मिलेगा।उँगलियों से आंखो की कोमलतापूर्वक मालिश करें।

उपर्युक्त क्रियाओं से आंखो की शक्ति बढ़ेंगी।

तृतीय क्रिया नेत्रों की चंचलता कम करनेवाली त्राटक क्रियाएँ

ये अंगूठे को लगातार गौर से देखते रहने वाली त्राटक क्रियाएँ हैं। अपनी अपनी शक्ति के अनुसार 15 सेकंड से 2 मिनट तक हर क्रियाएँ की जा सकती है। हर क्रिया के बाद आंखें मूंद कर उन्हें आराम अवश्य दें।

एक हाथ सामने पसार कर उस हाथ के अंगूठे को खड़ा कर उसे गौर से लगातार देखते रहें।

एक हाथ को (बीच में से) ऊपर उठावें। उस अंगूठे को ग़ौर से देखते रहें।

एक हाथ को (बीच में से) नीचे उतारें। उस अंगूठे को ग़ौर से देखते रहें।

दायाँ हाथ दायीं ओर ऊपर उठावें। अंगूठे को ग़ौर से देखते रहें।

दायाँ हाथ दायीं ओर पसारें। दायें अंगूठे को गौर से देखते रहें।

दायाँ हाथ दायीं ओर नीचे झुकावें। अंगूठे को ग़ौर से देखते रहें।

बायाँ हाथ बायी ओर ऊपर उठावें। बायें अंगूठे को ग़ौर से देखें।

बायाँ हाथ बायीं ओर पसारें। अंगूठे को ग़ौर से देखें।

बायाँ हाथ बायीं ओर नीचे उतारें। अंगूठे को गौर से देखें।

अंगूठे को भूकुटि के सामने, नाक के पास रखें। उसे ग़ौर से देखें।

उपर्युक्त सब क्रियाएँ करने के बाद मोम की बत्ती या दीप जलावें। उसे सामने मेज पर आंखों से दो फूट दूर रखें। उसे ग़ौर से देखें। इसे ज्योति त्राटक क्रिया कहते हैं।

त्राटक क्रियाओं से आखों को तथा मन को चंचलता कम होगी |

सूचना :
उपर्युक्त क्रियाओं से आँखें थक जायेंगी।अत: पलकों को थोड़ी देर तक जल्दी-जल्दी इापकाते रहें तो थकावट दूर होगी।

इसके बाद दोनों हथेलियों को रगड़ कर दोनों आंखों पर थोड़ी देर तक रखें। बाद उँगलियों से आंखो की हलकी मालिश भी करें। इसके बाद नेत्र शुद्धि संबंधी – दो प्यालों में शुद्ध जल भरें। दोनों आंखों पर उन्हें रखें। फिर ऑखें मूंदें और खोलें। इससे नेत्र शुद्ध हो जायेंगें। ये प्याले योग केन्द्रों में मिलते हैं।

त्राटक क्रिया के लाभ

नेत्रों की चंचलता को नियंत्रित रखने के लिए त्राटक क्रिया उपयोगी होती है।

त्राटक क्रिया से नेत्र दृष्टि बढ़ेगी आंखे साफ रहेंगी |

नियमित त्राटक क्रिया से नेत्र संबंधी व्याधियाँ दूर होंगी।

इस उपयोगी क्रिया से एकाग्रता, मानसिक शांति तथा आत्मशक्ति बढ़ती है

त्राटक क्रिया के अभ्यास से नेत्र विशाल हो आकर्षक भी बनते है।

त्राटक क्रिया विधि

सर्वप्रथम आप उचित आसन के साथ शांत, समतल और स्वच्छ स्थान पर पद्मासन या सुखासन में बैठ जावे।

1) प्रथम क्रिया
यह आँख से संबंधित क्रिया है | बिना हिले डुले एक जगह बैठे।
  अ. किसी एक वस्तु को गौर से देखते रहें।
 आ. कागज या दीवार पर लिखे ऊँ या अन्य कोई चिन्ह या चित्र को एकटक देखे।
 ई.  मूर्ति को आँख से दो फुट दूर समानांतर में रखकर पलक झपकाये बिना जितनी देर संभव हो, देखते रहें ।

2) द्वितीय क्रिया
 मोमबत्ती या दिया जलाकर आँख से दो फुट दूर आँख के सीधे सामने स्टूल या कुर्सी पर रख कर उस ज्योति को देखते हुए त्राटक क्रिया की जा सकती है।

3) तृतीय क्रिया
हाथ सामने फैला कर अंगूठे को खड़ा करें और उसे गौर से लगातार देखते रहें।

4) चतुर्थ क्रिया
उगते हुए लाल सूर्य को तथा पूर्णिमा की मध्य रात्रि को पूर्ण चंद्र को लगातार देखें ।

त्राटक में सावधानियां

उपर्युक्त क्रियाओं को करते समय यदि आँख में जलन हो या आंख से पानी निकले तो यह क्रिया स्थगित कर दें | तब आंखें मूंद कर मन ही मन यह क्रिया करें | इस क्रिया के समाप्त होने के बाद आंखे पटपटाएं और दोनों हथेलियाँ आपस में थोड़ी देर रगड़ कर उन्हें बंद आखों पर रखें

समापन क्रिया
दो नेत्र शुद्धि संबंधी प्यालों में शुद्ध जल भरें । वे प्याले दोनों आँखों की पलकों पर रखें । आँखें खोलते और मूंदते हुए सिर ऊपर उठावें। बाद सिर नीचे झुकाएँ । फिर पलकों पर से प्याले हटा दें। इससे आँखों के अंदरूनी हिस्से जल से शुद्ध होंगे । यह प्याले योग केन्द्रों में मिलते है। यह शुद्धि क्रिया अलग रूप से भी की जा सकती है ।

नेत्रशक्ति बढ़ाने और नेत्र विकारों को दूर करने के लिए योग, आयुर्वेदिक उपचार, और होम्योपैथिक दवाओं के साथ-साथ कुछ विशेष तेल का उपयोग लाभकारी हो सकता है। यह दृष्टि को मजबूत करने, आंखों की थकान को कम करने और नेत्र विकारों जैसे निकट दृष्टिदोष (मायोपिया), दूर दृष्टिदोष (हाइपरमेट्रोपिया), और आंखों के सूखने (ड्राई आई सिंड्रोम) को कम करने में सहायक हो सकता है।


1. नेत्रशक्ति बढ़ाने के लिए योग और व्यायाम

योग क्रियाएं:

  1. त्राटक क्रिया:

    • एक मोमबत्ती या किसी बिंदु को बिना पलक झपकाए तब तक देखें जब तक आंखों में पानी न आ जाए।
    • यह एकाग्रता और दृष्टि शक्ति बढ़ाने में सहायक है।
  2. नेत्र संचालन:

    • आंखों को बाईं-दाईं, ऊपर-नीचे और घड़ी की दिशा और विपरीत दिशा में घुमाएं।
    • इसे 10 बार दोहराएं।
  3. पामिंग:

    • हथेलियों को रगड़कर गर्म करें और आंखों पर रखें।
    • आंखों की मांसपेशियों को आराम देता है।
  4. ब्लिंकिंग एक्सरसाइज:

    • 30 सेकंड तक लगातार पलक झपकाएं।
    • यह आंखों के सूखने को कम करता है।
  5. फोकस शिफ्टिंग:

    • नाक की नोक पर ध्यान केंद्रित करें, फिर दूर स्थित वस्तु को देखें।
    • यह आंखों के फोकस को सुधारता है।

अन्य क्रियाएं:

  • दिन में 20-20-20 नियम अपनाएं:
    • हर 20 मिनट के बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें।

2. आयुर्वेदिक उपाय

आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां और दवाएं:

  1. त्रिफला चूर्ण:

    • त्रिफला का काढ़ा बनाकर उससे आंखें धोएं। यह आंखों की सफाई और दृष्टि सुधार में सहायक है।
    • इसे रात में गुनगुने पानी के साथ लेने से भी लाभ होता है।
  2. ब्राह्मी और शंखपुष्पी:

    • मानसिक शांति और नेत्रशक्ति को बढ़ाने के लिए उपयोगी।
  3. आंवला:

    • रोजाना आंवले का रस पिएं या इसे भोजन में शामिल करें।
  4. गाय का घी:

    • नाक में दो बूंद शुद्ध गाय के घी की डालें।
    • यह आंखों को ठंडक और पोषण देता है।
  5. पुनर्नवा:

    • आंखों की थकान और सूजन को कम करने के लिए।

आयुर्वेदिक तेल:

  • नारायण तेल: आंखों के आसपास मालिश करें।
  • अंजन:
    • हर्बल अंजन (काजल) का उपयोग करें।
    • आंखों को ठंडक और नमी प्रदान करता है।

3. होम्योपैथिक उपाय

होम्योपैथिक दवाएं:

  1. Ruta Graveolens:

    • आंखों की थकावट और कंप्यूटर के अधिक उपयोग से होने वाले तनाव में सहायक।
  2. Euphrasia:

    • आंखों की जलन, पानी आना, और एलर्जी के लिए।
  3. Cineraria Maritima:

    • मोतियाबिंद और आंखों के सामान्य स्वास्थ्य के लिए।
  4. Phosphorus:

    • रात्रि दृष्टिदोष और कमजोर दृष्टि के लिए।
  5. Argentum Nitricum:

    • धुंधली दृष्टि और आंखों के तनाव के लिए।

होम्योपैथिक आई ड्रॉप:

  • Cineraria Maritima Eye Drops: आंखों को साफ और स्वस्थ रखने के लिए।

4. पोषण और आहार

  1. नेत्र स्वास्थ्य के लिए आहार:

    • विटामिन A युक्त खाद्य पदार्थ: गाजर, पालक, और शकरकंद।
    • ओमेगा-3 फैटी एसिड: मछली, अलसी के बीज।
    • विटामिन C और E: संतरा, बादाम।
    • ज़िंक युक्त खाद्य पदार्थ: कद्दू के बीज।
  2. पानी और हाइड्रेशन:

    • पर्याप्त पानी पिएं ताकि आंखें सूखी न रहें।

5. सावधानियां और सुझाव

  1. स्क्रीन समय कम करें:
    • लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर न देखें।
  2. धूप का चश्मा पहनें:
    • धूप में UV किरणों से बचाव के लिए।
  3. आंखों की नियमित जांच कराएं।
  4. रात को आंखों को आराम दें:
    • 7-8 घंटे की नींद लें।
  5. आंखों को रगड़ने से बचें।

इन उपायों का पालन करने से नेत्रशक्ति बढ़ेगी और आंखों के विकार दूर होंगे। नियमितता और संयम से दृष्टि में सुधार आ सकता है।


भारत माता की जय 🇮🇳
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः
वंदे मातरम 🇮🇳

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please Do not Enter Any Spam Link in the Comment Box.
कृपया कमेंट बॉक्स में कोई स्पैम लिंक न डालें।

बाल झड़ने के प्रमुख कारण इलाज

*◆बालों के झड़ने का  इलाज◆*   बाल झड़ने के प्रमुख कारण  इलाज बाल झड़ने का कारण कई शारीरिक, मानसिक और पर्यावरणीय कारकों का परिणाम हो सकता है...