एलोविरा के गुण और उपयोग
सनबर्न प्रभावित त्वचा में एलोवेरा जेल बहुत ही लाभदायक है। इसके मॉइश्चराइजिंग, सॉफ्टनिंग, सूदिंग और हीलिंग एक्शन त्वचा पर एक सुरक्षा परत के रूप में कार्य करते हैं। एक बढ़िया स्किन हाईड्रेटिंग टॉनिक होने के कारण एलोवेरा त्वचा में खोई नमी को लौटाता है, जिससे सन डैमेज के कारण आए काले निशान में बहुत फायदा पहुंचता है। इतना ही नहीं, सनबर्न के कारण आई सूजन और दर्द में भी एलोवेरा जेल का प्रयोग निजात दिलाता है।
-धूप और धूल के कारण आई टैनिंग को समाप्त करने के लिए दो चम्मच बेसन में थोड़ी सी खस-खस व एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट बनाएं और इससे अपने फेस व बॉडी पर स्क्रब करें। इस स्क्रब के इस्तेमाल से स्किन पर छाई डार्कनेस कम होगी और कलर फेयर भी होगा।
-एलोवेरा में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीएजिंग और स्किन को टाइट करने के गुण फेस पर अर्ली एजिंग के निशान नजर नहीं आने देते। साथ ही इसके भीतर मौजूद विटामिन सी और ई स्किन की नेचुरल फर्मनेस को इंप्रूव करते हैं।
-चेहरे के कील-मुंहासों व दाग-धब्बों को कम करने के लिए सूखी क्रश की हुई नीम की पत्तियों में थोड़ी-सी मुल्तानी मिट्टी व थोड़ा चंदन पाउडर मिक्स करें। अब इस पाउडर में एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट बनाएं व चेहरे पर लगाएं। इस पैक के इस्तेमाल से मुंहासे सूख जाएंगे व स्किन साफ नजर आएगी।
-बढ़ती उम्र के निशानों को रोकने के लिए तीन-चार बादाम को रातभर के लिए भिगो दें और सुबह उन्हें दरदरा पीस लें। अब इस पेस्ट में एक बड़ा चम्मच केओलीन पाउडर, एलोवेरा एक्सट्रैक्ट व दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। एक मिनट तक इसे हल्के हाथों से रगड़ें और फिर कुछ देर के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धुल लें।
-कई बार डॉयरेक्ट पौधे से एलोवेरा जेल लेकर लगाने से कुछ लोगों को एलर्जी होने का चांस होता है। अगर डॉयरेक्ट पौधे से जेल निकाल रही हैं तो एलोवेरा लीफ को तिरछा काट लें। काटने के पश्चात पीले रंग का लिक्विड बाहर निकलने लगेगा। लिक्विड निकालने के बाद आप जेल का प्रयोग कर सकती हैं।
-प्रेग्नेंसी के दौरान या फिर वजन गिरने या बढ़ने की वजह से बॉडी पर आए स्ट्रेच माक्र्स हमारे कॉन्फिडेंस को लूज कर देते हैं। एलोवेरा जेल इन स्ट्रेच माक्र्स को छिपाने में बहुत हद तक मदद करता है।
-एलोवेरा में शामिल मॉइश्चराइजिंग एलीमेंट से कोशिकाओं को ऑक्सीजन प्राप्त होती है, जिसकी मदद से डेड स्किन सेल्स मुलायम होकर आसानी से बाहर निकल जाते हैं।
-एलोवेरा जूस सुबहशाम पीने से फैट घटता है। इससे मोटापा कम होता है और शरीर में चुस्ती-फुर्ती आती है।
-एलोवेरा बालों से डैंड्रफ खत्म करता है। इसे कंडीशनर में मिलाकर लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बाल चमकदार नजर आते हैं।
सेहत भरी बातें - योग व प्राकृतिक चिकित्सा के लिए सीधे हमसे जुड़े नीचे दिये लिंक पर क्लिक करें
Health Tips , Health is Wealth, desi nukkhe, स्वास्थ्य युक्तियाँ, स्वास्थ्य धन है, देसी nukkhe,
सोमवार, 18 जनवरी 2021
#एलोवेरा के फायदे और उपयोग || Benefits and uses of #AloeVera
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
बाल झड़ने के प्रमुख कारण इलाज
*◆बालों के झड़ने का इलाज◆* बाल झड़ने के प्रमुख कारण इलाज बाल झड़ने का कारण कई शारीरिक, मानसिक और पर्यावरणीय कारकों का परिणाम हो सकता है...
-
योग से निरोग : सिद्धासन :सर्वश्रेष्ठ ब्रम्हचर्य आसन :जानिए योग के लाभ , करने की विधि और सावधानियां #MyLifeMyYoga #JeevanYoga #IYD...
-
योग भगाए रोग :अर्ध शलभासन : कमर दर्द का अचूक आसन जानिये इस आसन क़ी ओर खूबियां और योग विधि अर्ध शलभासन कैसे करे? Yoga Asana Tutorial | An...
-
*मक्खन के फायदे* *1 कैंसर*- जी हां, मक्खन कोई मामूली चीज नहीं है। यह कैंसर जैसे रोग से बचाव करने में आपकी मदद करता है। दरअसल मक्खन में ...
-
☘️ *_#मीठा : सेहत के लिए नही अच्छा : एक महीने के लिए मीठा छोड़कर देखिए, आप खुद महसूस करने लगेंगे ये 14 बदलाव_* मीठा खाना हमारे शरीर के...
-
. *आम की गुठली भी है बेहद गुणकारी, होते हैं ये फायदे* 🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭 फलों का राजा आम स्वाद में काफी मीठा होता है। इस आम में गुठली ...
-
* पंचतुलसी अर्क * तुलसी मुख्य रूप से पांच प्रकार की पायी जाती है ! *श्याम तुलसी, राम तुलसी, श्वेत/विष्णु तुलसी, वन तुलसी, और नींबू...
-
#गिलोय_एक_ही_ऐसी_बेल_है जिसे आप सौ मर्ज की एक दवा कह सकते हैं। इसलिए इसे संस्कृत में अमृता नाम द...
-
☘️ *_आंवला: प्रकृति प्रदत्त विटामिन्स का सबसे बड़ा स्त्रोत जानिये आंवला की खूबियां और उपयोग_* 1️⃣ भाग प्रथम 15 उपाय *आंवला* आंवले का पेड़ ...
-
☘️ योग से रहे निरोग : पादहस्तासन : मोटापा दूर करने का श्रेष्ठ आसन जानिये इस और क्या है लाभ और योग विधि पादहस्तासन योग करने का तरीका और ला...
-
अलर्ट : चूहे से फैलने वाली बीमारी लेप्टोस्पायरोसिस मुंबई: बीते दिनों मुंबई में लगातार बारिश के बाद लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी के कारण 4 लोगों...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please Do not Enter Any Spam Link in the Comment Box.
कृपया कमेंट बॉक्स में कोई स्पैम लिंक न डालें।