गर्मी ☀️ के मौसम में खानपान और रहन-सहन
बढ़ती गर्मी सेहत के लिहाज से सावधानी का मौसम है। जरा भी लापरवाही बीमार बना सकती है। इस मौसम में 🥗आहार और 🧘🏻♂️ विहार दोनों के प्रति सचेत बने रहना जरूरी है।
इस मौसम में बाहर का तापमान जैसे-जैसे बढ़ता है, वैसे-वैसे शरीर में भोजन को पचाने का काम करने वाली जठराग्नि कमजोर पड़ती है।
1. भोजन हल्का और सुपाच्य होना चाहिए।
2. इस मौसम में छिलके वाली मूंग की दाल खाएं।
3. हरी सब्जियां और सलाद भरपूर खाएं।
4. खीरा, ककड़ी, प्याज, टमाटर, मूली जैसी चीजों को सलाद में शामिल कर सकते हैं।
5. मौसमी फल जरूर खाएं। मौसमी, संतरा, तरबूज, खरबूजा, अंगूर, लीची जैसे फल इस मौसम में आना शुरू हो जाते हैं। इन्हें आहार का हिस्सा बनाएं।
6. नीबू की शिकंजी, गन्ने का रस, पुदीने का शर्बत जैसे पेय फायदेमंद हैं। 7. नारियल पानी भी पिएं।
8. चना, जौ आदि अनाजों से बना सत्तू सेवन करें। इससे पेट में गर्मी नहीं बढ़ने पाती। इसे नमकीन या मीठा, दोनों तरह से ले सकते हैं।
9. दही, छाछ भोजन में शामिल करें। छाछ में पुदीना, जीरा पाउडर मिलाकर स्वादिष्ट बना सकते हैं। दही की मीठी लस्सी भी ले सकते हैं।
खाने के बाद एक गिलास छाछ भोजन को आसानी से पचा देती है।
10. आंवले और बेल का मुरब्बा जैसी चीजों को गर्मियों में मीठे के तौर पर सेवन कर सकते हैं।
बढ़ते तापमान के साथ रसदार फल शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने में मदद करते हैं।
तरल पदार्थ भरपूर मात्रा में सेवन करें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
मसाले और खट्टी चीजों का इस्तेमाल कम करें। इनसे हाजमे पर बुरा असर पड़ सकता है। फूड पॉयजनिंग के शिकार भी हो सकते हैं।
तेल, घी की मात्रा बढ़ती ☀️ गर्मी के साथ कम करें। तैलीय भोजन से शरीर में गर्मी बढ़ती है और पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है।
🏡 घर से बाहर निकलें तो पानी या 🍹 शिकंजी वगैरह पीकर निकलें। पानी की बोतल साथ रखें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please Do not Enter Any Spam Link in the Comment Box.
कृपया कमेंट बॉक्स में कोई स्पैम लिंक न डालें।