*रत्नों में हीरा और सब्जियों में खीरा*
कहते हैं रत्नों में हीरा और सब्जियों में खीरा। जी हां, खीरा के खास गुण जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आपको बता दें कि विदेशों में तो खीरा को सुपर फूड की उपाधि मिली है। शरीर की भीतरी शुद्धि हो या बाहरी ठंडक, खीरा हर तरह से लाजवाब होता है। आइए जानें ऐसे गुण जिन्हें पढ़कर आप भी खीरा के इस्तेमाल करने को बाध्य हो जाएंगे-
🥒 खीरा का सबसे पहला गुण है आंखों को शीतलता प्रदान करना। यही वजह है कि ब्यूटी पार्लर में यह अनिवार्य रूप से रखा जाने लगा है। फ्रीज में रखी इसके रस की क्यूब्स को आंखों पर रखने से आंखों की थकान मिटती है। काले धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। खीरे को स्लाइस की तरह काटकर आंखों की पलक के ऊपर पर रखने से आंखों को ठंडक मिलती है। खीरा की तासीर जलन कम करने की होती है।
🥒. खीरा प्यास बुझाता है। पानी की कमी को पूरा करता है। खीरे में 80 प्रतिशत पानी होता है। खीरा खाने के बाद शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल जाता है।
🥒. खीरा खाने से दिल की जलन कम होती है। धूप से झुलसी त्वचा (सनबर्न) पर खीरा लगाने से शीतलता मिलती है।
🥒. खीरा खाने से शरीर के जहरीले तत्व बाहर निकलते हैं। यह आंतों की बड़ी खूबी से सफाई करता है।
🥒 हमें प्रतिदिन कुछ विटामिन्स लेना बेहद जरूरी होता है। जैसे विटामिन ए, बी और सी हमें नियमित लेना चाहिए। खीरा अकेला हमें प्रतिदिन के विटामिन्स देता है। खीरे के छिलके में विटामिन सी होता है। इसे खाना भी लाभदायक होता है।
🥒. साफ-सुथरी, चिकनी और चमकदार त्वचा चाहिए तो आप खीरे से अवश्य दोस्ती कीजिए। खीरा में पौटेशियम, मैगनीशियम और सिलीकॉन अत्यधिक मात्रा में होता है। यह खनिज त्वचा के लिए बहुत जरूरी हैं।
🥒खीरा वजन भी कम करता है। जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं वे सूप और सलाद में खीरा का सेवन करें। क्योंकि खीरा में जल की मात्रा ज्यादा होती है जबकि कैलोरी नहीं। इसलिए यह जल्दी पेट को तृप्त करती है।
🥒खीरा में फाइबर होते हैं जो खाना पचाने में मददगार होते हैं। आप कब्ज से परेशान हैं तो रोजाना खीरा खाएं। यह कब्ज के लिए कारगर दवाई है।
🥒. खीरा का यह गुण आपको चौंका देगा। जी हां, कैंसर से लड़ता है। खीरा खाने से कैंसर होने की आशंका कम होती है। खीरे में इकोइसोलएरीक्रिस्नोल, लैरीक्रिस्नोल और पाइनोरिस्नोल तत्व होते हैं। यह तत्व सभी तरह के कैंसर के रोकथाम में सक्षम हैं।
🥒 खीरे में मौजूद तत्व सीलिशिया बालों और नाखूनों में चमक लाता है और इन्हें मजबूत करता है। सल्फर और सीलिशिया के कारण बाल तेजी से बढ़ते हैं।
🥒 डार्क सर्कल
महिलाओं में डार्क सर्कल और आंखों के नीचे सूजन होना आम बात है जिससे चेहरे की सुंदरता खराब हो जाती है। ऐसे में खीरे का इस्तेमाल करके आंखों को सुंदर बनाया जा सकता है। खीरे में एंटीऑक्सीडैंट और सिलिका गुण होने के कारण यह चेहरे को ठंडक देता है। खीरे के स्लाइस को अांखों के नीचे 20 मिनट तक रखने से काले घेरे और सूजन ठीक हो जाती है।
🥒 मुंहासे
ऑयली स्किन के कारण त्वचा पर मुंहासे हो जाते हैं ऐसे में खीरे को पीसकर उसमें हल्दी और नींबू की कुछ बूंदे मिलाएं और उसे मुंहासों पर कुछ देर तक लगाकर रखें। इसके बाद चेहरा धो लें। दिन में 2-3 बार ऐसा करने से मुंहासों की समस्या दूर होती है।
🥒. टैनिंग
गर्मी में धूप की वजह से चेहरे पर टैनिंग की समस्या हो जाती है। ऐसे में खीरे को ब्लीच के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए खीरे की प्यूरी बनाकर उसमें नींबू का रस मिलाएं और इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें जिससे त्वचा का कालापन दूर हो जाएगा और चेहरे में निखार आएगा।
🥒ग्लोइंग स्किन
गर्मियों में पसीने के कारण त्वचा और गर्दन का रंग काला हो जाता है ऐसे में खीरे को पीसकर उसका रस निकाल लें और इसे चेहरे और गर्दन पर कुछ देर लगा कर रखें। रोजाना ऐसा करने से बहुत जल्दी त्वचा साफ हो जाएगी और इसमें निखार भी आएगा। इसके अलावा खीरे के स्लाइस को भी गर्दन और चेहरे पर रगड़ सकते हैं।
🥒रोम छिद्र
ऑयली स्किन के कारण त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं जो बढ़ती उम्र में काफी बढ़े हो जाते हैं जिससे चेहरे की खूबसूरती खराब हो जाती है। इसके लिए खीरे के रस में नींबू, शहद और एलोवेरा जैल मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में 2-3 बार इसे चेहरे पर लगाने से रोम छिद्र बंद हो जाते हैं।
खीरा के औषधीय गुण और स्वास्थ्य लाभ:
फायदे:
- हाइड्रेशन बनाए रखता है: खीरा में 95% से ज्यादा पानी होता है, जो हाइड्रेशन को बनाए रखने में मदद करता है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है।
- पाचन तंत्र को सुधारता है: खीरा फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज को रोकने में सहायक होता है।
- त्वचा के लिए फायदेमंद: खीरे में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं, फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं।
- वजन घटाने में सहायक: खीरे में कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर की अधिकता भूख को नियंत्रित करती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
- मूत्र मार्ग को स्वस्थ रखता है: खीरा शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और मूत्र मार्ग में जलन, सूजन और जल प्रतिधारण को कम करता है।
- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर: खीरा एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन C और फ्लेवोनॉइड्स से भरपूर होता है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है।
नुकसान:
- पाचन तंत्र में परेशानी: अधिक मात्रा में खीरे का सेवन करने से पेट में गैस, अपच, या पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
- पित्ताशय के लिए नुकसानदायक: जिन लोगों को पित्ताशय की पथरी की समस्या है, उन्हें खीरे का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए क्योंकि यह कूलिंग इफेक्ट पैदा कर सकता है।
- गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं: ज्यादा मात्रा में खीरा खाने से पेट में भारीपन या गैस्ट्रिक समस्या हो सकती है।
- मूत्र मार्ग में जलन: जिन लोगों को मूत्र मार्ग में संक्रमण या जलन हो, उनके लिए खीरा अधिक सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है।
सेवन का तरीका:
- सादा या सलाद के रूप में: खीरा को कच्चा, टुकड़ों में काटकर या सलाद में मिलाकर खाएं।
- जूस के रूप में: खीरा का जूस पीना शरीर को ठंडक पहुंचाने में मददगार हो सकता है।
- सूप या चाट में: खीरा को सूप, रैहड़ी, चाट, और स्नैक में मिलाकर खाएं।
रोगों में लाभ:
- हाइड्रेशन बनाए रखना: गर्मी और प्यास लगने पर खीरा हाइड्रेशन बनाए रखने में मददगार है।
- पाचन तंत्र के लिए लाभकारी: खीरा कब्ज और अपच की समस्याओं में राहत पहुंचाता है।
- त्वचा और बालों के लिए: खीरे में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की हाइड्रेशन को बनाए रखते हैं और चमक को बढ़ाते हैं।
- मूत्र मार्ग की समस्या में लाभकारी: खीरा मूत्र मार्ग को स्वस्थ रखने में मदद करता है और जलन को कम करता है।
संतुलित मात्रा में खीरे का सेवन करने से शरीर को ठंडक, हाइड्रेशन और कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। लेकिन जरूरत से अधिक सेवन से पाचन संबंधी या मूत्र मार्ग की समस्याएं हो सकती हैं।
🥒💎🥒💎🥒💎🥒

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please Do not Enter Any Spam Link in the Comment Box.
कृपया कमेंट बॉक्स में कोई स्पैम लिंक न डालें।